वाराणसी : 50 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर  गिरफ्तार

वाराणसी : 50 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर  गिरफ्तार

विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

वाराणसी (जनवार्ता)। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने राज्य जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी अधिकारी ने कथित रूप से भागने की कोशिश की और महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की, लेकिन विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़कर हिरासत में ले लिया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार बजरडीहा निवासी अजय कुमार मौर्य, जो ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, ने शिकायत की थी कि उनकी जीएसटी फाइल के निस्तारण और टैक्स संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया।

बुधवार शाम शिकायतकर्ता ने जीएसटी कार्यालय के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आरोपी अधिकारी को रुपये सौंपे। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया और महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, लेकिन टीम ने उन्हें काबू कर लिया।

विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके द्वारा पूर्व में निस्तारित अन्य मामलों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मांस और मछली की दुकानें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *