वाराणसी: प्राथमिक शिक्षक संघ मंगलवार को टी.ई.टी. बाध्यता के विरोध में सौंपेगा ज्ञापन

वाराणसी: प्राथमिक शिक्षक संघ मंगलवार को टी.ई.टी. बाध्यता के विरोध में सौंपेगा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)* । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर सेवारत रहने और पदोन्नति के लिए टी.ई.टी. (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में 16 सितंबर 2025 को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस क्रम में वाराणसी में शिक्षक संघ के बैनर तले अपराह्न 3:00 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

rajeshswari

सनत कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक शास्त्री घाट, वरुणा पुल, कचहरी, वाराणसी पर एकत्र हों। इसके बाद शास्त्री घाट से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला जाएगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व और स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। सभी शिक्षकों के एकजुट संघर्ष से इस भेदभावपूर्ण आदेश को वापस कराने में सफलता मिलेगी।”

यह आंदोलन पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में एकसाथ आयोजित होगा, जिसमें शिक्षक इस नीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : युवकों ने की किशोरी से सामूहिक दरिंदगीआंधी-बारिश से बचने रुकी मासूम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *