वाराणसी : महिलाओं ने चुराया   अंडरगारमेंट्स की दुकान से 10 हजार रुपये का सामान

वाराणसी : महिलाओं ने चुराया   अंडरगारमेंट्स की दुकान से 10 हजार रुपये का सामान

वाराणसी (जनवार्ता) । चेतगंज थाना क्षेत्र के व्यस्त लहुराबीर इलाके में एक महिला गिरोह ने ग्राहक बनकर दुकान में घुसकर करीब 10 हजार रुपये मूल्य के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दुकानदार ने चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने चोरी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे गोरस बिल्डिंग के नीचे इंडियन बैंक के पास स्थित ‘अमानते होजरी’ दुकान पर हुई। दुकान के मालिक और लहुराबीर व्यापार मंडल के सदस्य सुदीप सिंह ने बताया कि तीन महिलाएं दुकान में आईं। वे सामान देखने-देखने के बहाने काफी देर तक रुकी रहीं और मौका मिलते ही अंडरगारमेंट्स को बैग में भरकर फरार हो गईं।

सुदीप सिंह ने कहा, “मैंने घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो तीनों महिलाओं की हरकतें स्पष्ट दिख रही थीं। मैंने तीन वीडियो क्लिप पुलिस को सौंप दी हैं।” उन्होंने थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना से खलबली मच गई है। कई दुकानदारों का कहना है कि हाल के दिनों में वाराणसी में छोटी-मोटी चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “ऐसी घटनाएं ग्राहकों का भरोसा कम करती हैं। हमें अब दुकानों में और सतर्क रहना होगा।”

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज से कुछ संदिग्ध महिलाओं की पहचान हो चुकी है और छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़े   खेत में किशोरी की लाश बरामद

यह घटना व्यापारियों को सुरक्षा के उपाय बढ़ाने के लिए मजबूर कर रही है। सुदीप सिंह ने अन्य दुकानदारों से अपील की है कि वे एकजुट होकर सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम और सतर्कता बढ़ाएं ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा और व्यापारियों का विश्वास बहाल करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *