भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल काशी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अश्विनी त्यागी, जगदीश पटेल, विधायक अरुण पाठक, पूर्व महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सुरेश सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से सुनील बंसल का स्वागत किया और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

