गंगा में डूब रहे युवक की जल पुलिस ने बचाई जान

गंगा में डूब रहे युवक की जल पुलिस ने बचाई जान

आरक्षी प्रमोद कुमार की बहादुरी से टला हादसा

वाराणसी (जनवार्ता)। मीर घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा, लेकिन जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एक आरक्षी की बहादुरी से उसकी जान बच गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण युवक डूबने लगा, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के आरक्षी प्रमोद कुमार ठाकुर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने राहत एवं बचाव उपकरणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

समय रहते किए गए इस साहसिक बचाव कार्य से युवक की जान बच गई। बाहर निकाले जाने के बाद उसकी हालत सामान्य पाई गई। घटना के बाद युवक के परिजनों ने जल पुलिस एवं कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए आरक्षी प्रमोद कुमार ठाकुर की सराहना की।

जल पुलिस ने श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करें तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े   हाइवे क्रॉस करते समय बाइक ने मारी टक्कर, 55 वर्षीय महिला की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *