लालकृष्ण आडवाणी सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

लालकृष्ण आडवाणी सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

98 वर्षीय भाजपा के वरिष्ठ नेता का अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज, डॉक्टरों की विशेष टीम निगरानी में जुटी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी का अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है।

rajeshswari

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सक उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में शुमार हैं। भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और देश की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़े   चतुर्थ जिला कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *