घर से मिला महिला का शव

घर से मिला महिला का शव

अवसाद से पीड़ित थी रीना सिंह

वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के नगवा मोहल्ले में एक 45 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रीना सिंह, पत्नी मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले (भभुआ) की निवासी बताई जा रही रीना कई दिनों से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं और उनका इलाज पीजीआई (संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ) में चल रहा था।

rajeshswari

पड़ोसियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मकान से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे संदेह हुआ। सूचना मिलने पर लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने बंद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां महिला का शव मिला, जो कई दिनों से पड़ा था। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

परिजनों के अनुसार, रीना सिंह लंबे समय से मानसिक अवसाद से ग्रस्त थीं। वे नियमित दवाएं ले रही थीं। बेटे उदित विक्रम सिंह ने बताया कि पहले भी उन्होंने दवाओं का ओवरडोज लिया था। परिवार की प्रारंभिक आशंका है कि इस बार भी अधिक मात्रा में दवा खाने से उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चलेगा। जांच अभी जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की स्थिति और घर की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है और लोग सदमे में हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : अलविदा की नमाज पर  सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *