अजगरा में बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा 

अजगरा में बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा 

विधायक और वीडीए उपाध्यक्ष ने किया उन्दी का स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित करने की दिशा में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

rajeshswari

शुक्रवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम और वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा (आईएएस) ने ग्रामसभा उन्दी पहुंचकर पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक त्रिभुवन राम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटन से जुड़ी सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने कहा, “वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल क्षेत्र की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।”

निरीक्षण के समय भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’, राणा चौहान, डॉ. अजीत सिंह (पूर्व प्रधान), रितेश सिंह (प्रधान जयपार), विजय राजभर, हीरू सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित ग्रामीण भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की सराहना की और प्रशासन के इस सक्रिय दौरे से उत्साह व्यक्त किया।

वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने भी कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का अधिकारियों को दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *