किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में युवक गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में युवक गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां की ओर से चौबेपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी करीब 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में चौबेपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0487/2026 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

इसी क्रम में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर चौबेपुर पुलिस ने आरोपी आकाश राय उर्फ बालक पुत्र नंदलाल राजभर, निवासी ग्राम सरैया नंबर-2, थाना चौबेपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को गुरुवार को करीब 11:07 बजे मनुआरी तिराहा से सारनाथ जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक घनश्याम निषाद और उपनिरीक्षक शिवप्रकाश वर्मा शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   मोहर्रम को लेकर लोहता पुलिस का रूट मार्च, थानाध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *