कैथी में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: नवयुवक डूबा, शव बरामद

कैथी में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: नवयुवक डूबा, शव बरामद

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम पर गंगा किनारे नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह युवक गंगा में स्नान कर रहा था, तभी वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस बल पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया।मृतक की पहचान सौरभ तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी रिश्ती (थाना सादात, जिला गाजीपुर) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा कर्मी की मौत, करंट लगने से हुआ हादसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *