आंबेडकर जयंती पर शहर में निकला जुलूस

आंबेडकर जयंती पर शहर में निकला जुलूस

गाजीपुर। जिले भर में गुरुवार को भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम के साथ मनायी जा रही है। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस क्रम में डा. भीमराव आंबेडकर समिति की तरफ से लंका स्थित उद्यान पार्क से जुलूस निकाली गयी। इसमें शामिल लोग बाबा साहेब अमर रहे, जय भीम, जय भीम आदि नारा लगाते चल रहे थे। यह जुलूस लंका स्थित आंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर शहर के सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज होते हुए कचहरी रोड,पीरनगर,विकास भवन चौराहा,बंधवा,सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए पुन: लंका स्थित पार्क में आकर समाप्त हुई। आगे-आगे टैंपो पर उनकी फोटो लगाकर बैनर के साथ कुछ लोग सवार थे, तो वहीं इसके पीछे बाइकों का काफिला झंडा लेकर चल रहा था। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी जुलूस के आगे व पीछे चल रही थी। जुलूस के लंका स्थित पार्क में पहुंचने के बाद सभा भी की गयी, जहां डा. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ट्रेलर की चपेट में आया कांवड़ियों का वाहन,पांच घायल,अस्पताल में भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *