अधिवक्ता समेत 40 अज्ञात पर बलवा, मारपीट का केस

अधिवक्ता समेत 40 अज्ञात पर बलवा, मारपीट का केस

वाराणसी। कचहरी में बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर लाए गए वारंटी अनिल सिन्हा से मारपीट के मामले में अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी व 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिपाही हरिनारायण पांडेय ने कैंट थाने में तहरीर दी।

rajeshswari

चेतगंज थाने के सिपाही हरिनारायण पांडेय ने बताया कि वह कांस्टेबल इमरान अली के साथ अनिल सिन्हा को एसीजेएम तृतीय कोर्ट में पेश करने के लिए बुधवार को पहुंचा था। इसी दौरान दो अधिवक्ता अनिल से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर अशोक कुमार तिवारी व करीब 40 अज्ञात लोगों ने उसे मारापीटा। रोकनेपर उनसे भी धक्कामुक्की की। सिपाही की तहरीर पर कैंट पुलिस ने बलवा,मारपीट,धमकी,सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े   किसी दूसरी महिला का कर दिया अबॉर्शन,वजह-अलग भाषा के कारण समझ नहीं पाए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *