‘अनुपमा’ की ‘जेठानी’ ने अपने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटो,लिव-इन में रहकर निभा रहीं रिश्ता

‘अनुपमा’ की ‘जेठानी’ ने अपने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटो,लिव-इन में रहकर निभा रहीं रिश्ता

नई दिल्ली। टीवी शो ‘अनुपमा’ से लोगों के दिलों में राज करने वाली अश्लेषा सावंत यानी बरखा को आज घर-घर पहचाना जाने लगा है। कभी ‘अनुपमा’ की नाक में दम करने वाली बरखा आज हर मौके पर अनुपमा के साथ खड़ी मिलती है। वो इन दिनों माया की चाल से भी वाकिफ है और वो बार-बार माया को आगाह करने की कोशिश कर रही है। लेकिन रील की दुनिया से इतर उनकी एक रियल दुनिया और उस दुनिया के हीरों हैं संदीप बसवाना,जिनके साथ वो काफी सालों से लिव-इन में रह रही हैं।

rajeshswari

अश्लेषा ने शेयर की फोटो
आज वैलेंटाइन डे के मौके पर ‘अनुपमा’ में बरखा का रोल निभाने वाली अश्लेषा सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीरे में संदीप और अश्लेषा के बीच का प्यार साफ-साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में 2 दशक पूरे हो चुके हैं और पिछले 20 सालों से वो एक एक्टर संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। अश्लेषा एक्टर संदीप बसवाना के साथ रिलेशन में हैं। खास बात ये हैं कि 20 सालों से लिव इन रिलेशन में रह रहे इन स्टार्स ने आज तक ना तो शादी की प्लानिंग की है और ना ही बच्चों की। संदीप बसवाना की माने तो दोनों को साथ रहते हुए 20 साल हो चुके हैं और उनका रिश्ता शादी से कम नहीं है।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी
टीवी का पॉपुलर शो क्योंकि..सास भी कभी बहू थी में संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत ने भी अहम किरदार निभाया था। लेकिन दोनों की पहली मुलाकात 2002 में आए कमल सीरियल में ही हो गई थी और यहां दोनों साथ में 18-20 घंटे तक शूट करते थे लिहाजा यही से दोनों के बीच नजदीकियां आ गईं और तब दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया। बस तब से लेकर अब तक दोनों साथ ही हैं।

इसे भी पढ़े   चिकनकारी की कहानी कहने वाली लखनऊ की फिल्म ‘अंजुमन’ का राष्ट्रीय संरक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *