सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का झाम, छठ की भीड़ ने बढ़ाई मुसीबत

सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का झाम, छठ की भीड़ ने बढ़ाई मुसीबत

सोनभद्र! रॉबर्ट्सगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन लग रहे भीषण जाम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस की तैनाती और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद जाम की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज में सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है और आए दिन लंबा जाम लग जा रहा है। स्थिति यह है कि थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय गंवाना पड़ रहा है। जाम में फंसने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से निकले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि सोनभद्र जिला मुख्यालय चार राज्यों से जुड़ा हुआ है। रामगढ़-खलियारी मार्ग से बिहार समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लोगों का जिला मुख्यालय की ओर लगातार आवागमन होता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। ऐसे में रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य के कारण यातायात का दबाव और बढ़ जाता है।

हैरानी की बात यह है कि मौके पर यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।

वहीं, छठ महापर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात की बेहतर व्यवस्था की जाए और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर जाम से निजात दिलाई जाए।

इसे भी पढ़े   रोस्टिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बंद हो:- संदीप मिश्र

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *