ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के दरौली स्टेशन के पास बुधवार की देर रात करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक अप लाइन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट मरा। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई, जब ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल जीआरपी दिलदारनगर को दी। जहां सूचना पर पहुंची जीआरपी वहां जुटे लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिलने पर शव को कब्जे में लेकर थाना चली आयी। इस संबंध में जीआरपी उप निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि पहचान नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी करने के बाद उसे मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है। बताया कि युवक का हाथ व पैर कट गया था और वह सफेद रंगा शर्ट व ग्रेह करल का पैंट पहने था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Animal ने काटा गदर,दंगल-पठान सब का रिकॉर्ड ध्वस्त;400 करोड़ का आंकड़ा पार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *