चंदौली : 19.260 किलो गांजे के साथ महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार

चंदौली : 19.260 किलो गांजे के साथ महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़े गए

चंदौली (जनवार्ता)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चंदौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नरसिंहपुर रोड के पास घेराबंदी कर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 19 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी गोरखपुर जनपद के निवासी हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मंगलवार को एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से गांजा लेकर चंदौली के रास्ते वाराणसी होते हुए गोरखपुर जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर एनएच-19 स्थित मझवार रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। इसके बाद चंदौली कोतवाली पुलिस से संपर्क कर संयुक्त टीम गठित की गई।

एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने नरसिंहपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक और युवती को देखा। पुलिस को देखकर दोनों आगे बढ़ने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 19 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज साहनी (19), पुत्र राधेश्याम साहनी और प्रीति कुमारी (21), पुत्री लक्ष्मण निषाद, निवासी अमरूद मंडी, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर आए थे और वाराणसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

कार्रवाई में एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया तथा चंदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मारकंडेय सिंह, महिला कांस्टेबल शीतला राव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   भट्टी गांव में जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *