अपने बिस्तर पर 800 साल पुरानी ‘लाश’ के साथ सोता था शख्स,बताया आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड

अपने बिस्तर पर 800 साल पुरानी ‘लाश’ के साथ सोता था शख्स,बताया आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड

नई दिल्ली। एक बेहद सनकी शख्स का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे क्योंकि उसने कुछ वैसा ही कारनामा किया है। यह शख्स एक 800 साल पुरानी ममी के साथ सोता हुआ पाया गया। इतना ही नहीं यह शख्स उस ममी के साथ काफी लंबे समय से सोता हुआ पाया गया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया और उस शख्स को भी अरेस्ट कर लिया है।

rajeshswari

एक पुराना ममी पाया गया
दरअसल,यह घटना पेरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम जूलियो है और उसके पास एक पुराना ममी पाया गया। इस ममी के बारे में जांच के बाद पाया गया कि यह एक पुरानी लाश है जो 600 से 800 साल पुरानी है। इसी लाश को जूलियो ने अपनी गर्लफ्रेंड बनाया था। जांच से पता चला कि वो यह ममी कभी एक पुरुष की लाश थी।

खबर पुलिस तक भी पहुंच गई
हुआ यह कि हाल ही में यह शख्स उस ममी को लेकर बाहर निकल गया और अपने दोस्तों को दिखाने लगा। जब उसने पूरी कहानी बताई तो लोग चौंक गए और यह खबर पुलिस तक भी पहुंच गई। शख्स ने बताया कि उसके पिता ने उसे वो ममी दी थी जो उनके परिवार में पिछले 30 सालों से रखी हुई थी। हालांकि,पिता के पास वो कहां से आई, इसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस ने शख्स को उसके कुछ दोस्तों के साथ अरेस्ट कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह उसे अपनी आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड मानता था और उसकी के साथ बिस्तर पर सोता था। पुलिस ने उस ममी को संबंधित विभाग को सौंप दिया है और उस शख्स से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े   41 मजदूरों के रेस्क्यू की बढ़ीं उम्मीदें,ऑगर मशीन निकाली गई बाहर,मैनुअल काम शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *