स्टिक का टॉप पहनकर निकलीं उर्फी,बताया चूल्हे पर सेंक कर किया तैयार

स्टिक का टॉप पहनकर निकलीं उर्फी,बताया चूल्हे पर सेंक कर किया तैयार

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुईं उर्फी जावेंद की हर अदा ऐसी होती है कि सभी का ध्यान उनकी ओर चला ही जाता है। कुछ लोगों को उनका ड्रेसिंग सेंस पसंद नहीं आता। हालांकि कम ही समय में उन्होंने अपने फैन्स की संख्या भी बढ़ाई है। भले ही कोई पसंद करता हो कोई नहीं लेकिन उर्फी को अनदेखा करना मुश्किल है। अपने कपड़ों से वह हमेशा सभी का ध्यान खींचती हैं। शुक्रवार को उर्फी को पपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस बार भी उर्फी एकदम हटके दिखीं। उन्होंने प्लास्टिक से बने टॉप के साथ जींस पहना।

rajeshswari

बैकलेस उर्फी का अलग अंदाज
उर्फी का टॉप पिंक प्लास्टिक से बना है। ऑफ शोल्डर यह टॉप बैकलेस है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की फिटिंग जींस पहनी। साथ ही मैचिंग हील्स कैरी किए। उन्होंने बालों का बन बनाया है।

बताया कैसे बनाया ये टॉप
उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी इसी ड्रेस में एक वीडियो पोस्ट किया इसके साथ उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का बना यह टॉप चूल्हे पर सेंक कर बनाई है। वीडियो में उर्फी कहती हैं,‘कुछ दिन पहले मैंने कहा था मैं तवे पर सेंक कर कपड़ा बनाऊं मेरी मर्जी,ये कपड़ा मैंने सच में चूल्हे पर सेक कर ही बनाया। यह प्लास्टिक का है जिसे पिघलाकर साइज बनाया।‘

यूजर्स के कमेंट्स
उर्फी के वीडियो पर एक यूजर्स ने खूब मजे लिए। एक यूजर ने कहा,‘प्लास्टिक कवर मेरे घर से गायब है।‘ एक अन्य ने कहा,‘इसका DIY अलग ही लेवल का है।‘ एक लिखते हैं,‘प्लास्टिक का फुग्गा लपेट आई क्या?’ एक यूजर कहती हैं,‘ये तकिया का कवर लपेट लिया?

इसे भी पढ़े   अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में क्या पहनेंगे बॉलीवुडवाले? ₹7500 करोड़ के क्रूज पर 4 दिन का प्लान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *