डॉ. राज कुमार सिंह को मिला ‘ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड-2026’

डॉ. राज कुमार सिंह को मिला ‘ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड-2026’

■ पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए जनवार्ता के समूह संपादक को ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन ने किया सम्मानित

वाराणसी(जनवार्ता)। पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अप्रतिम योगदान के लिए जनवार्ता के समूह संपादक डॉ. राज कुमार सिंह को ‘ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान में डॉ. सिंह के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

rajeshswari


गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमर बहादुर सिंह एवं ट्रस्टी प्रो. (डॉ.) अमर ज्योति सिंह ने डॉ. राज कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। प्रशस्ति-पत्र में उन्हें हिंदी दैनिक जनवार्ता/जनवार्ता डिजिटल, वाराणसी के समूह संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं अप्रतिम योगदान के लिए ‘ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने का उल्लेख है।


सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।
डॉ. राज कुमार सिंह लंबे समय से जनवार्ता के संपादकीय नेतृत्व से जुड़े हैं। उनके नेतृत्व में जनवार्ता ने समाचार-पत्र के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति को विस्तार दिया है। उन्हें मिले इस सम्मान को जनवार्ता परिवार के साथ-साथ वाराणसी के पत्रकारिता जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अमर बहादुर सिंह ने कहा, “डॉ. राज कुमार सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रियता और दीर्घ अनुभव से समाज के समक्ष महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। निष्पक्ष एवं जनसरोकार वाली पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।” उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकारों का सम्मान पत्रकारिता के मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करता है।
सम्मान की जानकारी मिलने पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डॉ. राज कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: अवैध संबंध के शक में अपहरण कर हत्या मामले में दो  गिरफ्तार

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *