थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, जेल के बाहर जुटे समर्थक; स्वागत में बज रहे ढोल-नगाड़े

थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, जेल के बाहर जुटे समर्थक; स्वागत में बज रहे ढोल-नगाड़े

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। रोड रेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू समय से पहले ही आज शनिवार को जेल से रिहा हो जाएंगे। रिहाई की सारी तैयारियां हो गई हैं।

rajeshswari

पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ औपचारिकताएं की जा रही हैं। करण सिद्धू का कहना है कि अभी कागजी कार्रवाई चल रही है। जिसमें तकरीबन एक घंटे का समय लग सकता है।

जेल के बाहर उमड़े समर्थक
सिद्धू का स्वागत करने के लिए उनके समर्थक जेल के बाहर जमा हो गए हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ सिद्धू के बाहर आने का इंतजार किया जा रहा है। सिद्धू की रिहाई की खुशी में समर्थक पटियाला जेल के बाहर ढोल बजा रहे हैं।

वहीं हाईकमान ने आज के राज्य स्तरीय कार्यक्रम रद्द कर नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पहुंचने के लिए कहा है। बता दें कि सिद्धू के स्वागत में होर्डिंग भी लगाई गई है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत की तैयारी कर चुके हैं।

सिद्धू ने मांगी सिक्योरिटी
सिद्धू ने जेल से बाहर आने के बाद खुद के लिए सिक्योरिटी की मांग की है। सिद्धू की सुरक्षा और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने 6 पुलिस मुलाजिम मुहैया करवाए हैं।

सिद्धू करेंगे रोड शो
कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू का इंतजार उनके समर्थकों को जोरो-शोरों से हैं। इसी बीच सिद्धू के लिए वो गाड़ी भी तैयारी कर ली गई है, जिसमें वो रोड शो करेंगे। एक ट्रक को पोस्टर और फूलों से सजाया गया है। इसी ट्रक से नवजोत सिद्धू का रोड शो निकाला जाएगा।

इसे भी पढ़े   Казино Vavada 2026 обзор для азартных игроков
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *