दरिंदे का कबूलनामा! पत्नी को पहले काटा,फिर कमरे में बंद कर किया ऐसा खौफनाक काम

दरिंदे का कबूलनामा! पत्नी को पहले काटा,फिर कमरे में बंद कर किया ऐसा खौफनाक काम

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जो दरिंदगी की है उसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। गुरुग्राम में 34 साल एक शख्स को अपनी पत्नी का मर्डर करने और उसके शरीर को टुकड़ों में काटने और उसके अंगों को फेंकने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपी पति से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। हत्या का कारण क्या रहा,इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

rajeshswari

अधजला शव हुआ बरामद
बता दें कि पुलिस ने बीते 21 अप्रैल को मानेसर इलाके के कुकडोला गांव के खेत में बने एक कमरे से एक महिला का अधजला धड़ बरामद किया था। फिर बाद में तलाश करने पर पुलिस को शव का हाथ और सिर भी मिला। हत्या के वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी का माहौल छा गया और लोग दहशत में आ गए।

ऐसा हुआ भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार,आरोपी की पहचान गांधीनगर के रहने वाले जितेंद्र के तौर पर हुई है। वो मानेसर में किराए के मकान में रहता था। इस वारदात का पता तब चला जब उमेद सिंह नामक एक ग्रामीण ने अपने खेत में बने कमरे से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद उसने अधजले धड़ के बारे में पुलिस को खबर की।

दरिंदे ने कबूला गुनाह!
जान लें कि उमेद सिंह की शिकायत के आधार पर,मानेसर थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। एक सीनियर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपनी पत्नी की हत्या करने की बात उसने कबूल कर ली है। हालांकि,मर्डर के कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े   प्रिंसिपल ने डांटा तो छात्र ने गोलियां 3 गोलियां मारीं,तमंचा बैग में रख कर लाया था

गौरतलब है कि दिल्ली में ऐसा ही एक मर्डर केस पहले ही सामने आ चुका है। आफताब नामक एक युवक ने कथित रूप से श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि उसने इसके बाद श्रद्धा के टुकड़े किए थे और उन्हें छिपाने की नियत से दिल्ली और दिल्ली के आसपास की जगहों पर फेंक दिया था।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *