हनुमान मंदिर परिसर में चला बुलडोजर,अवैध कॉम्प्लेक्स ध्‍वस्‍त

हनुमान मंदिर परिसर में चला बुलडोजर,अवैध कॉम्प्लेक्स ध्‍वस्‍त

लखनऊ। योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 लगातार ऐक्‍शन मोड में है। इस बीच गुरुवार को लखनऊ के अमीनाबाद के हनुमान मंदिर परिसर में बन रहे अवैध काम्प्लेक्स को तोड़ने का काम शुरू हो गया। इसे तोड़ने के लिए चार बुलडोज़रों के साथ काफी संख्या में लेबर लगाए गए हैं। नगर निगम की टीम सुबह 10 बजे से ही इसे तोड़ने के लिए डट गई। कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ दिया।

rajeshswari

मंदिर परिसर में कई महीने से अवैध निर्माण किया जा रहा था। एलडीए ने इसे सील कराया था। सील के बावजूद निर्माण जारी रहा। 28 अप्रैल को एलडीए ने ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था। एलडीए ने निर्माण कराने वालों को खुद तोड़ने के लिए 16 दिन का समय दिया था। उधर नगर निगम ने भी इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया था। उसने भी निर्माण कर्ताओं को खुद तोड़ने की मोहलत दी थी।

निर्धारित समय के भीतर निर्माण न तोड़ने पर गुरुवार को नगर निगम का दस्ता इसे तोड़ने पहुंचा। 11 बजे तक काम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़े   दुर्दांत नक्सली लालव्रत को उम्रकैद,पुलिस पार्टी पर फायरिंग,अत्याधुनिक असलहों की बरामदगी में सुनाई गई सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *