चाकू से 16 साल की लड़की को गोदता रहा हैवान,पत्थर से कुचला सिर

चाकू से 16 साल की लड़की को गोदता रहा हैवान,पत्थर से कुचला सिर
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। दिल्ली से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना सड़क के बीचों बीच हुई। पब्लिक देखती रही और उधर आरोपी चाकुओं से नाबालिग पर वार करता रहा। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। घटना 28 मई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,साहिल नाम के लड़के पर हत्या का आरोप है। साहिल और नाबालिक लड़की अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद जब लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी,तभी उसपर हमला कर दिया गया।

CCTV कैमरे के अनुसार, साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका। फिर उसपर कई बार चाकू से वार किया और पत्थर से भी हमला किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी साहिल फरार है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा,”दिल्ली में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। दिल्ली की महिला को सेफ्टी चाहिए। अरविंद केजरीवाल जी को मत कोसिये।”

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस
डीसीडब्लू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है घटना बहुत ही बेरहमी से की गई है। खास बात ये है कि आसपास काफी लोग वहां से गुजर रहे हैं और देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   तम्बाकू मांगने के बहाने घर में घुसकर 11 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,”दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा,आरोपी की पहचान कर ली गयी है। कई टीम बनायी है। जांच चल रही है। बहुत जल्द हमलोग इसको गिरफ्तार कर लेंगे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *