दिल्ली की हकीकत… लाल किला के सामने सड़क बनी ‘समंदर’,जिसमें नाव की तरह चल रहा रिक्शा

दिल्ली की हकीकत… लाल किला के सामने सड़क बनी ‘समंदर’,जिसमें नाव की तरह चल रहा रिक्शा
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। दिल्ली में बीते दिनों हुए भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना ऊफान पर आ गई है। यमुना नदी का पानी का खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के कई रिहायसी इलाकों में पानी भर गया है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपने आशियाने को छोड़कर जाने को मजबूर है।

दिल्ली के पॉश इलाकों में भरा पानी
लाल किले के पास बाढ़ जैसे हालत
यमुना के नीचे का इलाका खाली करने का निर्देश
दिल्ली के पॉश इलाकों में भरा पानी

दिल्ली के पॉश इलाकों में शुमार लालकिला यहां भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस बीच लालकिले के पास बाढ़ वाले इलाकों से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे यहां के हालात को अच्छे से समझा जा सकता है। बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी में एक रिक्शा चालक रिक्शा चलाता दिखा। रिक्शा चालक अपने रिक्शे को पानी में तैराता नजर आ रहा था।

चंदगीराम अखाड़ा में पानी में डूबी गाड़ियां
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़ आ गई। सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि गाडियां उसमें डूब गई है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है तो सड़के तालाब बन गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जहां तक नजर जा रही है पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति भयावह हो गई है।

यमुना के नीचे का इलाका खाली करने का निर्देश
दिल्ली में यमुना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दिल्ली के निचले इलाके में पानी आना शुरू हो गया है। काश्मीरी गेट, रिंग रोड, लोहा पुल और मयूर विहार में बाढ़ का पानी भर चुका है। यमुना नदी में खतरे के निशान के ऊपर तक पानी आ चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीचे का इलाका खाली करने का निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़े   द्रौपदी मुर्मू पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने किया विवादित ट्वीट,BJP ने दर्ज कराई शिकायत

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *