4 घंटे तक चला ऑपेरशन,थम गई सांसे फिर गाय के पेट से निकली 30Kg ये खतरनाक चीज

4 घंटे तक चला ऑपेरशन,थम गई सांसे फिर गाय के पेट से निकली 30Kg ये खतरनाक चीज
ख़बर को शेयर करे

ओडिशा। भारत में गाय को माता माना जाता है और कई अवसर पर गाय की पूजा भी की जाती है। लोगों घरों में गाय को पालते हैं और गो सेवा करते हैं। ऐसे में जब सड़कों पर आवारा घूमने वाली गायों के पेट प्लास्टिक की थैलियां, कचरा निकलने की घटना सामने आते हैं तो ऐसी खबर सुनकर भारतीयों का मन दुखी हो जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला ओडिशा से आया है।

गाय के पेट से निकली प्लास्टिक की थैलियां
करीब 4 घंटे तक चला ऑपरेशन
पेट से निकली 30 किलोग्राम प्लास्टिक

गाय की पेट से निकला 30 किलोग्राम प्लास्टिक
ओडिशा के बरहामपुर में एक गाय के पेट से करीब 30 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां निकाली गई है। बरहामपुर में सरकारी पशु अस्पताल के डॉक्टरों ने एक गाय के पेट से ऑपरेशन कर लगभग 30 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां को बाहर निकाला है। गंजम के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने इस ऑपरेशन की जानकारी दी और बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम को सफलता मिली।

करीब 4 घंटे तक चला ऑपरेशन
मनोज कुमार साहू ने बताया कि गाय के पेट से प्लास्टिक निकालने के लिए सत्य नारायण कार के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों के एक दल को चार घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर्स काफी नर्वस थे, क्योंकि यह ऑपरेशन इतना आसान नहीं था। चार घंटे तक चलने वाले इस ऑपरेशन में सबकी सांसे थम गई थी। गाय भी दर्द से कहार मार रही थी।

गाय की हालत स्थिर
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के दल ने बताया कि गाय की हालत अब स्थिर है। अगर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता तो गाय की मौत भी हो सकती थी। 10 वर्ष की आयु वाली यह गाय ऑपरेशन के बाद करीब एक सप्ताह तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेगी। डॉक्टरों ने बताया कि पिछले साल भी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसी तरह एक गाय के पेट से करीब 15 किग्रा प्लास्टिक की थैलियां निकाली थीं।

इसे भी पढ़े   उत्तराखंड से लॉरेंस गैंग के संदिग्ध शार्प शूटर समेत 6 लोग हिरासत में

डॉक्टरों ने लोगों को दिया ये संदेश
यह आवारा गाय लोगों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में फेंके गए बचे हुए भोजन को खाती थी। इसी वजह से उसका पेट में प्लास्टिक की थैलियां जमा हो गयी और उसकी आंतों पर असर पड़ने लगा। डॉक्टरों ने लोगों को एक संदेश देते हुए कहा कि जब भी सड़क पर घुमने वाली गाय को कुछ खिलाना हो तो फ्लास्टिक में नहीं दें। गाय को किसी बर्तन में ही खाने दें।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *