जालौन : कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या

जालौन : कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या

कानपुर की नहर में मिला शव

कानपुर (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (70) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उनका शव कानपुर के गुजैनी क्षेत्र से गुजर रही नहर में मिलने से अधिवक्ता समाज और परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन का पुराना विवाद सामने आया है।

rajeshswari

पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गयादीन अहिरवार शनिवार को उरई न्यायालय में मुकदमों की पैरवी के लिए गए थे। दोपहर बाद वह कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पहुंचे। यहां मुकदमे की फाइल देने के बहाने उन्हें बुलाया गया था। पहले से खड़ी बिना नंबर प्लेट की सफेद कार से पहुंचे लोगों ने उनसे बातचीत की और फिर उन्हें कार में बैठाकर ले गए।

बताया जाता है कि उनके बेटे हर्षमित्रा ने स्कूटी से कार का पीछा भी किया, लेकिन अपहरणकर्ता तेजी से निकल गए। देर शाम तक पिता के घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने अधिवक्ताओं के साथ कालपी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।

रविवार सुबह कानपुर के गुजैनी क्षेत्र की नहर में उनका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान शव को नहर में फेंकने की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़े   किरायेदारों के बीच चाकूबाजी, दो घायल

जालौन के पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी जमीन की रंजिश और संपत्ति विवाद मुख्य वजह बताई जा रही है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपहरण और हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गयादीन अहिरवार वर्ष 1981 से वकालत कर रहे थे। वह कालपी बार संघ के अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित हुए थे। उनकी हत्या की खबर से कालपी के अधिवक्ताओं में शोक और आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *