भदोही में पीईटी परीक्षा केंद्रों का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

भदोही में पीईटी परीक्षा केंद्रों का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस लाइन का भी किया निरीक्षण

भदोही । जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को आयुक्त विंध्याचल मंडल और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विंध्याचल परिक्षेत्र ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने काशी नरेश विश्वविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम, अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था, सघन तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

इसके साथ ही राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित जनपद आगमन के मद्देनजर अधिकारियों ने काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर और पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़े   Deoria: देवेश घर की तरफ नजर पड़ते ही बोला- सब कुछ खत्म हो गया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *