मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला,पीएम ई-बस सेवा को दी मंजूरी,10 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का है प्लान

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला,पीएम ई-बस सेवा को दी मंजूरी,10 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का है प्लान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दे दी गई है। इस पर 57,613 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। देश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

rajeshswari

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी। कैबिनेट ने 13,000 करोड़ रुपये की विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि इससे शिल्पकारों को 1 लाख रुपये तक का लोन 5 प्रतिशत पर दिया जायेगा। विश्वकर्मा योजना से 30 लाख शिल्पकार परिवारों को लाभ होगा। इसके अलावा कैबिनेट ने 14,903 करोड़ रुपये के खर्च के साथ डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दी।

इसे भी पढ़े   PM Modi: 2040 तक चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजने का लक्ष्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *