महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को दिया उद्योग रत्न अवार्ड,ये कारोबारी भी होंगे सम्मानित

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को दिया उद्योग रत्न अवार्ड,ये कारोबारी भी होंगे सम्मानित

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को राज्य में उद्योग के विकास में बड़ी भूमिका निभाने के मद्देनजर रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राज्य के विकास में योगदान देने वाले अन्य कारोबारियों को भी महाराष्ट्र उद्योग पुरस्कार रविवार को दिया जाएगा।

rajeshswari

राज्य सरकार ने यह पुरस्कार इस साल पहली बार दिया है। पुरस्कार समारोह रविवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा,लेकिन रतन टाटा को आज यानी शनिवार को उनके आवास इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देने के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मौजूद रहे।

रविवार को इन दिग्गजों को दिया जाएगा पुरुस्कार
रविवार को समारोह में आदर पूनावाला को उद्योग मित्र,गौरी किर्लोस्कर को उद्योगिनी और विलास शिंदे को उत्कृष्ट मराठी उद्यमी के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को दिया गया है। यह सिर्फ टाटा ग्रुप ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का स्वीकार करके उन्होंने राज्य की शोभा बढ़ाई है। टाटा समूह बहुत अच्छा काम कर रहा है,देश के आर्थिक विकास में इसका बड़ा योगदान है।

इसे भी पढ़े   हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी,जनजाति की लिस्ट को लेकर पूछा-कैसे दे सकते हैं आदेश?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *