विदेशों में चिकित्सा सेवा का अनुभव अब सोनभद्र में, डॉ. अशफाक हसन देंगे नियमित सेवाएं

विदेशों में चिकित्सा सेवा का अनुभव अब सोनभद्र में, डॉ. अशफाक हसन देंगे नियमित सेवाएं

सोनभद्र (जनवार्ता)। सोनभद्र वासियों को अब सामान्य एवं छाती संबंधी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी। पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज में विदेशों में वर्षों तक चिकित्सा सेवाएं दे चुके डॉ. अशफाक हसन, MBBS, MD (General Medicine), FCCP अब नियमित रूप से मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

rajeshswari

डॉ. अशफाक हसन को मलेशिया, ब्रुनेई, सऊदी अरब के रियाद एवं जेद्दा, मालदीव तथा अमेरिका में चिकित्सा सेवा का अनुभव रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विदेशों में अर्जित उनके अनुभव का लाभ अब सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने जिले में ही मिल सकेगा।

डॉ. अशफाक हसन General Medicine तथा Chest/Pulmonary Diseases से संबंधित रोगों के उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श में सेवाएं देंगे। सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां, टीबी, लगातार खांसी, सांस फूलना और सीने से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय से जुड़ी सामान्य चिकित्सकीय समस्याएं तथा पेट एवं पाचन तंत्र संबंधी रोगों के मरीज भी परामर्श ले सकेंगे।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय से चल रही अथवा बार-बार होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में ही अनुभवी चिकित्सक की नियमित सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े   अनपरा पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *