सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेवा और समर्पण का दिया संदेश
रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहे तक निकली भव्य यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन
सोनभद्र (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को रॉबर्ट्सगंज में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहे तक निकली भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। यात्रा से पूर्व रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि भाजपा की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ जनसेवा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में दिखाई दिया उत्साह संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।
इसके बाद रामलीला मैदान से निकली यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए स्वर्ण जयंती चौराहे तक पहुंची। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे मार्ग पर नजर आया।
कार्यक्रम में घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक रजनीश रघुवंशी ने किया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, बलराम सोनी, राकेश पांडेय, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, सीमा गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, आशा विश्वकर्मा, रूबी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित रहे।


