दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में कम से कम सात लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि दो-तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और अन्य राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाकर लोगों की तलाश शुरू कर दी।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे इदगाह मछली मंडी के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इमारत चार मंजिला थी, जबकि अन्य रिपोर्टों में इसे पांच मंजिला बताया गया है। कुछ घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है।

हादसे के बाद आसपास की दो-तीन इमारतों के हिस्से भी मलबे की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। हादसे के कारण सीमापुरी गोलचक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाने और बचाव वाहनों के लिए रास्ता खाली रखने की अपील की है।

इमारत गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, राहत-बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़े   शिंदे ने CM पर दे दिया वॉकओवर,कहा- BJPअपना मुख्यमंत्री बनाए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *