अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग,मरीजों को बाहर निकाला गया

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग,मरीजों को बाहर निकाला गया

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं और मरीजों को बाहर निकाला गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा, “शुरुआत में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।” उधर, पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ने कहा, “मामले की जांच की जाएगी।”

इसे भी पढ़े   'दिल्ली को त्योहारों पर दहलाने की साजिश और…'पकड़े गए ISIS आतंकी पर सबसे बड़ा खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *