दोहा में वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोक डाले 204 रन

दोहा में वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोक डाले 204 रन

28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

कतर । एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेले गए मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव ने महज 53 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने यूएई को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

rajeshswari

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जवाब में भारत ए ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी प्रदर्शन के दम पर महज 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 254 रन बना लिए। भारतीय टीम ने 214 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वैभव ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 28 छक्के और सात चौके लगाए। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक और 28 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद 40 गेंदों में 150 रन तथा 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक पारी में 28 छक्के लगाने का कारनामा भी किया।

इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम दर्ज था, जिन्होंने 103 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव ने दोनों रिकॉर्ड तोड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसे भी पढ़े   तेलंगाना में गलत दिशा से आ रहे डंपर की टक्कर से रोडवेज बस चूर-चूर, 20 से अधिक की मौत, बजरी में दबे यात्री

भारत ए की इस शानदार जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी ने उन्हें विश्व क्रिकेट के उभरते हुए सबसे चर्चित सितारों में शामिल कर दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *