कार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से हालत गंभीर

कार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से हालत गंभीर

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास रविवार देर रात कार सवार युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। ताबाड़तोड़ फायरिंग में एक गोली युवक के पेट में लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

rajeshswari

बक्शा थाना क्षेत्र के खुंशापुर गांव निवासी 25 वर्षीय नितेश सिंह जौनपुर से अपनी कार से रात करीब 12 बजे घर लौट रहे था। नईगंज तिराहे के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में गोली लगने से नितेश सिंह घायल हो गया। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक,पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। बदमाश स्कार्पियो पर सवार थे। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   कलियुगी मां ने जिंदा बेटी को दी जलसमाधि, बोरे में शव बांध नाले में दिया फेंक, सामने आया ममता को शर्मसार कर देने वाला खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *