छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी फैजल और शाहबाज ने की भागने की कोशिश,यूपी पुलिस ने पैर में मारी गोली

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी फैजल और शाहबाज ने की भागने की कोशिश,यूपी पुलिस ने पैर में मारी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में घायल कर दिया है। दोनों आरोपियों पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की कस्टडी से आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में आरोपियों के पैरों में गोली लगी है।

rajeshswari

अंबेडकर नगर में हुई पुलिस की मुठभेड़
कस्टडी से भाग रहे आरोपियों को लगी गोली
छात्रा से छेड़छाड़ मामले में हुई थी गिरफ्तारी

अस्पताल लेकर जा रही थी पुलिस
जानकारी से पता चला है कि अंबेडकरनगर पुलिस ने एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शाहबाज और फैसल नाम के दो आरोपियों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सिंहपुर के पास आरोपियों ने पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की।

इस पर दूसरे पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और एक छोटी सी मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को फिर से धर दबोचा। हालांकि मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी,जिसके चलते पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई।

इसे भी पढ़े   INDIA बचाने में कांग्रेस कितनी दे कुर्बानी?कैसे जुड़ने लगा विपक्षी गठबंधन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *