श्रेयस अय्यर के शतक से जीता भारत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर के शतक से जीता भारत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

लखनऊ (जनवार्ता)। कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। भारत जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद से लगातार जीत दर्ज कर रहा है।

rajeshswari


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान शाई होप ने 52 रन, जबकि शेरफेन रदरफर्ड ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे नमन धीर ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं।


172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया और 102 रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान किशन भी 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रन की शानदार साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाई।

इसे भी पढ़े   तेज रफ्तार डंपर ने 16 भेड़ों को कुचला, चालक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *