11 हजार का तार उतरने से तीन घंटे गुल रही बिजली

11 हजार का तार उतरने से तीन घंटे गुल रही बिजली

देवरिया। शहर के हनुमान मंदिर के निकट 11 हजार की एचटी लाइन का तार उतर जाने से टाउन व हनुमान मंदिर की विद्युत आपूर्ति लगभग 3 घंटे प्रभावित रही। लगभग 3 घंटे बिजली गुल भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

rajeshswari

शहर के रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एक 11 हजार की एचटी लाइन का तार रविवार को हनुमान मंदिर के निकट अचानक विद्युत आपूर्ति के दौरान उतर गया। इसके चलते हनुमान मंदिर व टाउन फीडर से लगभग 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही भीषण गर्मी में शाम को ही विद्युत कटौती से लोग परेशान रहे वहीं शाम को घरों में पानी की किल्लत भी हुई। इसके चलते उपकेंद्र के इन दोनों फीडरों से जुड़े सीसी रोड, इंदिरा नगर, हनुमान मंदिर, कृष्णा नगर, देवरिया खास आंशिक राघव नगर व रामनाथ देवरिया, शिवपुरी कॉलोनी, उमा नगर, लंगडी देवरिया सहित अन्य मोहल्ले प्रभावित रहे। समाचार लिखे जाने तक इसे ठीक करने का काम चल रहा था।

इसे भी पढ़े   डीडीयू (मुगलसराय) से गया के रेल रूट पर बुधवार की सुबह बीस वैगन वाली मालगाड़ी पटरी से उतर गई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *