पहले मारा फिर घर में दफनाया: आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात

पहले मारा फिर घर में दफनाया: आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात

महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर नव विवाहिता अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी |

rajeshswari

महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पति और ससुर ने मिलकर नव विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में दफनाकर फरार हो गए। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव में गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर नवविवाहिता अनीता (19) की उसके पति सूरज और ससुर गुलाब गोंड ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को घर के अंदर ही गड्ढ़ा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद दोनों घर में ताला बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह घर में ताला बंद देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को फोन के जरिए इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया। इसके बाद घर में दफन किए गए स्थान से विवाहित के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर मायके वाले भी पहुंच गए लेकिन कोई भी कुछ बता नहीं रहा है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़े   इसरो के पूर्व अध्‍यक्ष माधवन नायर का दावा- ISRO का कोई वैज्ञानिक करोड़पति नहीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *