लोहता स्टेशन पर भटक रहे चार वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
वाराणसी। सोमवार सुबह लोहता रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले चार वर्षीय बालक को लोहता पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया। स्टेशन पर बालक को भटकते देखकर प्रवीण कुमार सिंह उसे लोहता थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बालक के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने प्रयास कर बालक के माता-पिता का पता लगाया और उन्हें थाने बुलाया। बालक की पहचान गुलाम मुस्तफा पुत्र जियाउद्दीन, उम्र चार वर्ष, निवासी घमापुर रेलवे लाइन के पास, थाना लोहता के रूप में हुई। बालक को सकुशल पाकर माता-पिता ने लोहता पुलिस समेत उसकी तलाश में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

