स्वच्छता ही सेवा अभियान में नमो घाट का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रकाशित

स्वच्छता ही सेवा अभियान में नमो घाट का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रकाशित

वाराणसी (जनवार्ता)। विश्व नदी एवं पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण कार्यक्रम को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

rajeshswari

कार्यक्रम में गंगा की स्वच्छता के साथ नदी संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के काशी क्षेत्र समन्वयक राजेश शुक्ला ने स्वच्छ नदियों और पर्यटन के बीच संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ गंगा से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पर्यटकों से गंगा घाटों और नदी में कूड़ा न फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। नमो घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीरों को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर स्थान मिलने से वाराणसी के गंगा स्वच्छता अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमुखता मिली है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू में बीएफए छात्रों का धरना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *