वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

बाइक सवार महिला और पुरुष मंगलवार दोपहर में बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रहे थे। दोनों काजिसराय ओवर ब्रिज के पहले पहुंचे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनको धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद ट्रक चालक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।

rajeshswari

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजिसराय में मंगलवार दोपहर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।  मृतकों में एक महिला और एक पुरुष हैं, अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लाश का कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करवाने के साथ ही कार्रवाई में जुटी है। 

जानकारी अनुसार बाइक सवार महिला और पुरुष मंगलवार दोपहर में बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रहे थे। दोनों काजिसराय ओवर ब्रिज के पहले पहुंचे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनको धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद ट्रक चालक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बाइक को हाईवे से किनारे किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि ओवर ब्रिज पर चढ़ने के लिए गलत कट बनाया गया है और भटकाव की स्थिति के चलते आए दिन हादसे होते हैं। 

इसे भी पढ़े   कर्मचारी को बचाने के लिए खुद प्लेन उड़ाने को तैयार हो गए थे रतन टाटा,यूं हीं नहीं उठती…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *