कार्तिक आर्यन की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में बजाई सीटियां,बोले-पैसा वसूल फिल्म

कार्तिक आर्यन की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में बजाई सीटियां,बोले-पैसा वसूल फिल्म

नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का डब्बा गोल ही रहा है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन की फिल्में भी यहां पर दम तोड़ती हुई नजर आई। इसी के साथ लोग यह भी कहते हुए नजर आए कि अब बॉलीवुड का अंत नजदीक है। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स सामने आया और तभी से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अच्छा-खासा बिजनेस कर ले जाएगी। डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म भुल भूलैया 2 ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म का फर्स्ड डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

rajeshswari

ट्विटर पर कार्तिक की वाहवाही
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को देख रहे लोग ट्विटर पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोग भूल भुलैया 2 को पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं। फि्ल्म में कार्तिक आर्यन के एंट्री सीन को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन देखते ही बन रहा है। एक थियटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार्तिक की एंट्री के दौरान लोग खूब सीटियां बजा रहे हैं।

भूल भुलैया 2 की कहानी
भूल भुलैया 2 की कहानी 15 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूल भुलैया से थोड़ी अलग है लेकिन फील सेम ही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक ऐसे शख्स का रोल अदा किया है जो भूतों से बात करता है लेकिन एक कमरे में कैद मंजुलिका का भूत जब बाहर आ जाता है तो एक के बाद एक कई मुश्किलें खड़ी होने लगती हैं। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिका अदा की है।

इसे भी पढ़े   सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत,लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *