स्कूटी सवार 12वीं का छात्र कर रहा था ओवरटेक,टक्कर के बाद गिरा फिर…हेलमेट पहनना क्यों जरूरी

स्कूटी सवार 12वीं का छात्र कर रहा था ओवरटेक,टक्कर के बाद गिरा फिर…हेलमेट पहनना क्यों जरूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर से सड़क हादसे का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऑटो को ओवर टेक करते समय 12वीं के छात्र का सर ऑटो से टकराया और वह जमीन पर गिर गया,तभी वहां से दूसरा ऑटो आया और उसे कुचलता हुआ निकल गया। राहगीरों ने तुरंत लड़के को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के का सर जब ऑटो से टकराया तब उसके सर पर हेलमेट नहीं था।

rajeshswari

रायपुरवा थाना प्रभारी अंकिता वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से समझा जा सकता है कि सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरूरी है।

इसे भी पढ़े   शरद पवार को NDA से जुड़ने के ऑफर की खबर,महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *