आधी रात को हॉस्टल के पास युवक पर हमला

आधी रात को हॉस्टल के पास युवक पर हमला

प्रयागराज। एसएसएल हॉस्टल के पास एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर मारा पीटा है। गाजीपुर निवासी मनोज सिंह कर्नलगंज इलाके में किराए पर रहता है। उसने मृदुल तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमले का कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 18 मई की रात सवा ग्यारह बजे प्रयाग स्टेशन से निकलकर अपने कमरे जा रहा था। रास्ते में एसएसएल हॉस्टल के पास आरोपी अपने साथियों के साथ मिल गया। उसे डंडे से पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सिर पर डंडे से मारा जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके अलावा धमकाते हुए आरोपी भाग निकले।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Sara-Janhvi की खुल जाएगी किस्मत,मनपसंद लड़के को कर सकती हैं प्रपोज!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *