जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ED का 6वां समन,12 दिसंबर को पूछताछ

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ED का 6वां समन,12 दिसंबर को पूछताछ

झारखंड। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को नया समन भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

rajeshswari

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरेन को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय में मंगलवार को उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को संघीय एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।

कब-कब जारी हुआ समन?
ईडी ने पहली बार 14 अगस्त के पूछताछ के लिए बुलाया
ईडी ने दूसरी बार 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया
ईडी ने तीसरी बार 09 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
ईडी ने चौथी बार 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
ईडी ने पांचवीं बार 04 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
ईडी ने छठवीं बार 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सोरेन को जारी किया गया यह छठा नोटिस है, लेकिन वे एक भी बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि ‘‘माफिया द्वारा भूमि के मालिकाना हक को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा गिरोह झारखंड में सक्रिय’’ था।

मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार
एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। रंजन पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे।

इसे भी पढ़े   10 हजार का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाए लेखपाल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 48 वर्षीय नेता से संघीय एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में पूछताछ की थी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *