अनुसेवक का कुंआ में मिला शव

अनुसेवक का कुंआ में मिला शव

सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में सोमवार को एक अधेड़ का कुंआ में उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी हो गई। बताया जाता है कि अजय कुमार 58 पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी जाबर रविवार को अपने घर से दो सौ मीटर दूर खेत पर गए हुए थे। रविवार की रात्रि घर नही लौटे तो परिजनों द्वारा खोजबीन किया गया। लेकिन कुछ भी पता नही चल सका। सोमवार को काफी खोजबीन के बाद कुंआ में शव उतराया हुआ अवस्था मे मिला।

rajeshswari

इसकी जानकारी घर के परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अजय कुमार दुद्धी तहसील में अनुसेवक के पद पर कार्यरत कर्मचारी है।

इसे भी पढ़े   4 महीने के इस बच्चे को दादा जी ने दे दिए 240 करोड़ के शेयर… आखिर कौन है ये खुशनसीब नवजात!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *