सड़क पार कर रहे स्कूटी चालक की बोलेरो से टक्कर,इलाज के दौरान मौत

सड़क पार कर रहे स्कूटी चालक की बोलेरो से टक्कर,इलाज के दौरान मौत

मुंगराबादशाहपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास शुक्रवार की 10 बजे सड़क पार कर रहे स्कूटी चालक की बोलेरो से टक्कर हो गयी जिसमे स्कूटी चालक पलई का पूरा 21 वर्षीय लकी दुबे पुत्र संतोष दुबे घायल हो गए प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लकी दुबे स्कूटी से मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे सड़क पार कर ही रहे थे। तब तक बोलेरो आ गयी जिससे टकरा गए जिससे घायल हो गए। ततकाल लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया हालात गंभीर होने पर प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान लकी की मौत हो गयी । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   एसटीएफ : 1.07 कुंतल गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *