मिर्जामुराद में बाइक के चपेट में आने से अधेड़ की मौत,एक घायल

मिर्जामुराद में बाइक के चपेट में आने से अधेड़ की मौत,एक घायल

मिर्जामुराद ( जनवार्ता ) | स्थानीय बाजार में शुक्रवार को बाइक के चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई तो वही एक अन्य बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में ले घायल बाइक सवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

rajeshswari

गौर (मिर्जामुराद) गांव निवासी जब्बार शाह (50 वर्ष) निजी काम से स्थानीय बाजार में समान लेने गए थे। और पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। कि इस बीच कछवारोड से वाराणसी की तरफ जा रही एक बाइक के चपेट में आने से सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तो वही घायल बाइक सवार को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। तो वही पुलिस शिवपुर निवासी आकाश विश्वकर्मा (28 वर्ष) नामक बाइक सवार को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मृतक के दो लड़का व तीन लड़की बताई गई। और मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना से पत्नी रेहाना का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री की जनसभा के तैयारियां का जायजा लेने मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे काशी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *