युवक की जेब में फट गया मोबाइल,अंगुलियां जख्मी

युवक की जेब में फट गया मोबाइल,अंगुलियां जख्मी

रामनगर(जनवार्ता)। इन दिनों चार्जिग के दौरान या बात करते समय मोबाइल में विस्फोट होने की खबरें तो आती रहती हैं लेकिन जेब में रखे रखे मोबाइल के फटने की बात कम ही सुना जाता है। लेकिन रामनगर के गोलाघाट निवासी राहुल गुप्ता के साथ यह घटना घट गई। उनकी जेब में रखा मोबाइल फट गया जिसमें उनके हाथ की अंगुलियां बुरी तरह चोटिल हो गई। राहुल ने बताया कि उन्होंने विवो कम्पनी का मोबाइल पैंट की जेब में रखा था। वह किसी के साथ बात कर रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया। हाथ पैंट की जेब में रहने के कारण अंगुलियां बुरी तरह जख्मी हो गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मोदी की रूस यात्रा से इतना चिढ़ा क्यों है अमेरिका? दे रहा धमकी,पुतिन की हुई बल्ले-बल्ले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *